खबर पल पल की

May 1, 2025 12:40 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 12:40 am

विधायक देवेंद्र सिंह लोधी चुने गए सयुक्त समिति सदस्य

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

– विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायक देवेंद्र सिंह लोधी को समिति में किया शामिल

स्याना। विधायक देवेंद्र सिंह लोधी को उत्तर प्रदेश विधानसभा की सार्वजनिक उपक्रम एवं नियम संयुक्त समिति का सदस्य बनाया गया है। यह समिति उत्तर प्रदेश में विधानसभा क्षेत्र में सरकारी उपकरण एवं निगम की कार्यप्रणाली, वित्तीय स्थित प्रशासनिक दक्षता और उनके प्रदर्शन की समीक्षा करती है। इस समिति का उद्देश्य सरकारी संसाधनों को बेहतर उपयोग को सुनिश्चित करना और उपक्रमों को प्रभावशाली बनाना है। इस समिति के मुख्य कार्य वित्त लेखा की जांच कर उनकी समीक्षा करना और प्रशासनिक ढांचे और कार्यप्रणाली में सुधार की सुझाव देना, निगमो में कोई वित्त अनियमित या प्रशासनिक दोष पाया जाता है, तो उसकी जांच कर सरकार को उसकी रिपोर्ट देना है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायक देवेंद्र सिंह लोधी को समिति में शामिल किया है। समिति में सभी विभागों के प्रमुख सचिव एवं संबंधित अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा कर सरकार को रिपोर्ट देंगे ।

विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी दी गई है पर्याप्त रूप से निभाई जाएगी। उन्होंने कहा कि समिति में शामिल होकर सरकारी संसाधनों को बेहतर उपयोग को सुनिश्चित करना और उपक्रमों को प्रभावशाली बनाना ही प्राथमिकता होगा।

Aman Tyagi
Author: Aman Tyagi

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!