गुलावठी। गुलावठी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। भाजपा नेता परमानन्द सैनी के आवास पर भाजपाईयों के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर वक्ताओं ने अपने अपने विचार भी रखे। सांसद प्रतिनिधि सुरेश चंद शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। चेयरमैन शैलेश तेवतिया ने कहा कि हमारी भारत सरकार ने आयुष्मान कार्ड योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, अंत्योदय योजना, किसान बीमा योजना व गरीब आवास योजना को चालू कर पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों को प्रतिपादित किया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र तेवतिया ने पं.दीनदयाल उपाध्याय के पद चिन्हों पर चलने का आवाहन किया। भाजपा नेता राजीव सैनी ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय ने अखंड भारत की कल्पना की थी। पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनिल सिंघल ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद में संप्रदाय से ऊपर उठकर अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास की कल्पना की गई थी। राजीव सैनी, अनुराग तोमर, परमानंद सैनी, प्रदीप शर्मा, राजू शर्मा, डाॅ नवीन, दिवाकर सैनी, धीरज सैनी व वैभव वर्मा आदि उपस्थित रहे। वहीं मोहल्ला करनपुरी में भाजपा नेता रामकुमार कौशिक के आवास पर भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इस मौके पर डाॅ प्रभात मुदगल, रामकुमार कौशिक, संजय बी लाल, विनित शर्मा व विपिन तेवतिया आदि लोग मौजूद रहे।

Author: Akshit Agarwal
सीनियर एडिटर