खबर पल पल की

May 7, 2025 1:50 am

खबर पल पल की

May 7, 2025 1:50 am

सामाजिक अधिकारिता शिविर में भारत सरकार की एडिप योजना के अन्तर्गत नुमाईश मैदान के (निकुंज हॉल) में सहायक उपकरणों का किया गया वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुलन्दशहर। जनपद के नुमाईश मैदान के (निकुंज हॉल) में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एडिप योजना के अन्तर्गत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत पूर्व में जनपद मे आयोजित मुख्य कार्यक्रम में आए दिव्यांगजनों को जिले के विभिन्न स्थानों में माह फरवरी 2024 में एलिम्को और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किये गये परीक्षण शिविरों में चिन्हित किया गया था। इन पूर्व चिन्हित लाभार्थियों को एडिप योजना के अन्तर्गत 429 दिव्यांगजन लाभार्थियों के लिए लगभग 1 करोड़ 04 लाख के 733 सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया गया।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार डा0 वीरेंद्र कुमार,सांसद (लोकसभा), बुलन्दशहर डॉ. भोला सिंह एव अन्य जनप्रतिनिधि महानुभावों की गरीमामई उपस्थिती में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर कृष्णा फाउन्डेशन अटटा से मूकबधिर छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की वंदना की गई, साथ ही कृष्णा फाउन्डेशन अटटा से ही दिव्यांगजन छात्र द्वारा देश भक्ति गीत पर नृत्य किया गया।
समारोह का आयोजन सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के अधीन कार्यरत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा एवं जिला प्रशासन बुलन्दशहर, उत्तर प्रदेश के सहयोग से किया गया।
बुलन्दशहर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से आज आनलाइन के माध्यम से देश के 75 स्थानों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमे 70 आकांक्षी ब्लॉक व अन्य स्थान सम्मिलित हैं जहां पर 75 सामाजिक अधिकारिता शिविरों के माध्यम से एडिप योजना अंतर्गत लगभग 9000 से अधिक लाभर्थियों को लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत के सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार डा0 वीरेन्द्र कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश के यशवश्वी प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस व विश्व कर्मा जयंती के अवसर पर बुलंदशहर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित कर देश के विभिन्न 75 स्थानों में 9000 से अधिक दिव्यांगजन लाभार्थियों को दिव्यांगजन सहायक उपकरण लगभग 12 करोड़ की लागत से निर्मित सहायक उपकरणों को निशुल्क वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने दिव्यांगजनों को आगे बढ़ाने का कार्य किया और उनके भविष्य हेतु अनेक योजनाएं संचालित की, योजनाओं लाभ पात्र लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में स्थांतरण किया जा रहा है। रेल इत्यादि में किराए हेतु आरक्षण प्रदान किया जा रहा है। दिव्यांजनों हेतु अनेकों प्रकार के स्कूल, कालेज की स्थापना कर शिक्षा ग्रहण कराई जा रही है।

दिव्यांगजनो की प्रतिभा हेतु दिव्यांगजनो सशक्तिकरण बनाने के लिए खेल प्रशिक्षण व दिव्य मेलो का आयोजन किया जा रहा है। अब तक कुल 18 दिव्य मेलो का आयोजन किया जा चुका है। दिव्यांगजनो सशक्तिकरण बनाने के लिए खेल प्रशिक्षण दिए जाने के उपरान्त 84 दिव्यांगजनो द्वारा ओलम्पिक खेलों में प्रतिभाग किया गया, जिसमे से 29 दिव्यांगजनो द्वारा मेडल जीतने का काम किया। देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया। प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी का सपना है कि भारत देश 2047 तक विकसित भारत बने, जिसमे दिव्यांगजन सशक्तिकरण बनकर विकसित भारत बनने में दिव्यांगजनो का एक महत्वपूर्ण योगदान रहे। इस अवसर पर मंत्री द्वारा उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता पखवाड़ा हेतु शपथ भी दिलाई गई।
आयोजित कार्यक्रम में जनपद प्रभारी राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एव जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार डा0 अरुण कुमार सक्सेना द्वारा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि विकलांगता को समाप्त करने हेतु अनेक कार्य किए जा रहे हैं। दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण बनाने हेतु अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है, उन योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों को दिया जा रहा है रोजगार उपलब्ध कराने हेतु लोन भी उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे दिव्यांगजन सशक्तिकरण बनकर अपना स्वम रोजगार उत्पन्न कर सके, परिवार पर बोझ न बनकर बल्कि परिवार को सहारा बनाने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है।
आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा दिव्यांगजनों की सहायता हेतु दिव्यांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम जनपद में किया गया, इस कार्यक्रम से ऑनलाइन के माध्यम देश के विभिन्न 75 स्थानों पर 9000 दिव्यांगजनों को दिव्यांगजन सहायक उपकरण निशुल्क वितरण किए। उन्होंने मंत्री जी अवगत कराते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पात्र दिव्यांग लाभार्थियों को कैम्प लगाकर उनको समस्त योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है, और उनको शिक्षा भी ग्रहण करवाई जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि समस्त ग्रामों में ग्राम चौपाल का आयोजन कर ग्राम की समस्या ग्राम में ही निस्तारण किया जा रहा है, योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को धरातल तक उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लासो व डिजिटल कलासो का सचालन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के उपरान्त किया गया।
इस अवसर पर सांसद डा0 भोला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्षा डा0 अंतुल तेवतिया, विधायकगण लक्ष्मी राज सिंह, चन्द्रपाल सिंह, संजय शर्मा, देवेन्द्र लोधी, प्रदीप चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीना एव नगर पालिका परिषद अध्यक्षा दीप्ति मित्तल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

1
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!