बुलन्दशहर। कलेक्ट सभागार में में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा कृत कार्यों की समीक्षा की गयी। उनके द्वारा किये गये निरीक्षणों की टिप्पणी, मारे गये छापों की संख्या, संग्रहित किये गये नमूनों की संख्या तथा उनके द्वारा दायर वादों की संख्या का अवलोकन किया गया। प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने व्यपारियों का उत्पीडन न किये जाने के निर्देश दिये गये। जी०एस०टी० विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए लाइसेंस बढाने हेतु दिशा निर्देश दिये गये। व्यापारी प्रतिनिधियों द्वारा मोमोज की चटनी एवं सोमवार बाजार की शिकायत की गयी। जिसके क्रम में जिलाधिकारी द्वारा कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश दिये गये है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डा0 प्रशान्त कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Author: Akshit Agarwal
सीनियर एडिटर