कासगंज। भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष में रविवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न झांकियों के साथ शोभायात्रा ने नगर में भ्रमण किया। इस दौरान समाज बंधुओं ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की और भजनों की धुनों पर थिरकते दिखाई दिए।
भगवान परशुराम की शोभायात्रा शहर के सोरों गेट आवास विकास कालोनी स्थित परशुराम चौक से निकाली गई। शोभायात्रा के शुभारंभ की औपचारिकताएं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज पाण्डेय व भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा ने संयुक्त रूप से भगवान परशुराम की प्रतिमा की आरती उतारकर व पूजा अर्चना कर पूरी की। इसके बाद भगवान परशुराम की शोभायात्रा नगर में भ्रमण के लिए निकली। शोभायात्रा दौलत नगर, श्री गणेश कॉलोनी समेत अन्य मार्गों से होते हुए आवास विकास कालोनी में परशुराम मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। नगर भ्रमण के दौरान भगवान परशुराम के जयकारे गुंजायमान होते रहे। इस दौरान ब्राह्मण कल्याण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद कुमार पाण्डेय, उपेंद्र उपाध्याय, पंकज मिश्रा, अतुल पचैरी, प्रमोद कुमार, अवनीश उपाध्याय, आशीष भारद्वाज, ब्राह्मण कल्याण सभा के जिलाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी, रवि शुक्ला, पीएन शर्मा, सोमदत्त पाठक, डा. पवन वशिष्ठ, पंडित लालू, जयप्रकाश त्रिवेदी ,सौरभ उपाध्याय सहित काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Author: Ramgopal Pathak
रिपोर्टर कासगंज