खबर पल पल की

May 3, 2025 9:49 am

खबर पल पल की

May 3, 2025 9:49 am

ग्राम प्रधान ने विद्यालय में स्वयं की साफ सफाई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कासगंज। शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र के प्राथमिक विद्यालय नगला मंशा में ग्राम प्रधान मुनीष कुमार ने स्वयं उपस्थित होकर झाड़ू उठाया और साफ सफाई में जुट गए। हैरानी की बात ये रही कि सफाई कर्मी देखते रहे और प्रधान जी झाड़ू लगाते रहे। ग्राम प्रधान मुनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि साफ सफाई अत्यंत आवश्यक होती है। हमारी ग्राम पंचायत में सफाई कर्मियों की इतनी ज्यादा संख्या में नियुक्ति नहीं है कि रोजाना सभी स्कूलों की साफ सफाई कर सकें। सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जब तक मेरा प्रयास पूरा नहीं होता तब तक हम उच्च अधिकारियों से सफाई कर्मियों की नियुक्ति के लिए मांग करते रहेंगे। हमारी पंचायत में सफाई कर्मियों की कमी है। इसलिए कभी-कभी हम स्वयं विद्यालय में साफ सफाई करने के लिए निकलते हैं। आपको बता दें मजरा पटियाली के ग्राम प्रधान मुनीष कुमार अक्सर क्षेत्र में कुछ अलग हटकर करते रहते हैं। इससे पूर्व उनकी पत्नी पूजा कुमारी ग्राम प्रधान रही है। उनकी भी कार्यशैली जनता के प्रति अच्छी रही है। इसलिए क्षेत्रीय जनता का प्यार दोबारा मिला और लोगों ने भरोसा करके उनके पति मुनीश कुमार को ग्राम प्रधान बनाया।

Ramgopal Pathak
Author: Ramgopal Pathak

रिपोर्टर कासगंज

1
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!