बुलंदशहर। औरंगाबाद कस्बे के मौहल्ला घासमंडी से गणपति बप्पा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। लखावटी नहर पुल पर गणपति विसर्जन श्रृद्धा पूर्वक किया गया।
मौहल्ला घासमंडी स्थित ओम वाल्मीकि के आवास पर गणेश चतुर्थी पर गणपति महोत्सव का शुभारंभ हुआ। शुक्रवार को गणपति बप्पा का धूमधाम से विसर्जन किया गया। विसर्जन से पूर्व गणपति बप्पा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महिलाओं ने मंगल गीत गाते गणपति बप्पा मोरया का उद्घोष करते हुए शोभा यात्रा में भाग लिया। बाद में गणपति बप्पा का लखावटी नहर पुल पर धूमधाम से विसर्जन कर दिया गया।
ओम वाल्मीकि, मंजू वाल्मीकि, संजू वाल्मीकि, लच्छू वाल्मीकि, निशांत चौटाला, नरेश वाल्मीकि आदि ने सहयोग किया। सैकड़ों स्त्री पुरुष मौजूद रहे।

Author: Akshit Agarwal
सीनियर एडिटर