खबर पल पल की

May 1, 2025 3:31 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 3:31 am

ग्राम मामों में भाजपा युवा मोर्चा ने सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कासगंज: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत राजपूत ने ग्राम पंचायत मामों में भाजपा सदस्यता अभियान चलाया। सदस्यता अभियान के निमित्त लगभग 250 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। आपको विदित है कि देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा रहा है।

भाजपा सदस्यता के लिए काम करते भाजपा नेता

उसी क्रम में आज दिनाक 10 सितंबर को भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत राजपूत और भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री उपेंद्र चौहान व युवा मोर्चा के मण्डल महामंत्री गौरव कुमार उर्फ गंगाधर द्वारा ग्राम पंचायत मामों में सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को भाजपा की रीति- नीति को बताया और लोगों को उनके मोबाइल से मिस कॉल कराकर भाजपा को ज्वाइन कराया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत राजपूत ने गांव मामों में लोगो के घर घर जाकर लोगो से बातचीत की ओर भाजपा सरकार द्वारा किए गए जनहितकारी कार्यों को लोगों के बीच रखा। भाजपा ज्वाइन करने के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिला। वही प्रशांत राजपूत ने लोगों से कहा कि हम बहुत सौभाग्यशाली है जो दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी से हम लोग जुड़े है।

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

0
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!