खबर पल पल की

May 1, 2025 12:18 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 12:18 am

पूर्व ग्राम प्रधान के हत्यारों से पुलिस की हुई मुठभेड़, जवाबी कार्यवाही में दो बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुलंदशहर। जनपद में तलाश वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को थाना अहमदगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश जो पूर्व प्रधान की हत्या में शामिल थे, उनको ग्राम पापड़ी व ग्राम ढकनगला के बीच नहर पटरी पर जंगल में जाते देखा गया है। प्राप्त सूचना के आधार पर स्वाट टीम व सर्किल के अन्य थानों को आरटी सैट के जरिये अवगत कराया गया। स्वाट टीम, थाना शिकारपुर पुलिस, थाना पहासू पुलिस व थाना अहमदगढ़ पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। चैकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिनको रूकने का इशारा किया गया तो नहीं रुके व तेजी से भगाने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तो कुछ दूरी पर बदमाशों को घेर लिया गया। जिस पर बदमाशों द्वारा अपने आपको पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए, जिनको गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व घायल बदमाशों की पहचान साजिद पुत्र मंसूर निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना जवां जनपद अलीगढ़ व सुरेन्द्र पुत्र कान्तिप्रसाद निवासी नंदग्राम उतरांचल कॉलोनी थाना नंदग्राम जनपद गाजियाबाद के रुप में हुई हैं। घायल बदमाशों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। उल्लेखनीय है कि उक्त बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं। जिनके द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर दिनांक 30-08-2024 को थाना अहमदगढ क्षेत्रान्तर्गत गांव ढक नंगला के पूर्व प्रधान रामवीर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना अहमदगढ पर मुअसं-215/24 धारा 103(1),61(2) बीएनएस पंजीकृत हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

1. साजिद पुत्र मंसूर निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना जवां जनपद अलीगढ़।

2. सुरेन्द्र पुत्र कान्तिप्रसाद निवासी नंदग्राम उतरांचल कॉलोनी थाना नंदग्राम जनपद गाजियाबाद।

बरामदगी-02 तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा, 02 खोखा कारतूस।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहमदगढ़ पर अग्रिम वैधानिक कार्यावाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जायेगा।

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!