खबर पल पल की

May 1, 2025 7:40 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 7:40 am

बुलंदशहर में पूर्व प्रधान की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

– बच्चों को स्कूल छोड़कर घर वापस जा रहा था पूर्व प्रधान
– दिनदहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी

बुलंदशहर। बुलंदशहर में शुक्रवार को दिनदहाड़े पूर्व प्रधान की गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुए हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बुलंदशहर के थाना अमरगढ़ क्षेत्र के गांव डोमला हसनगढ़ में पूर्व प्रधान रामवीर कश्यप बच्चों को स्कूल छोड़कर घर वापस जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां बरसाकर पूर्व प्रधान की निर्मम हत्या कर दी। पूर्व प्रधान की हुई हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने विलाप शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर आला अधिकारी भारी पुलिस बल लेकर पहुंचे।
मृतक पूर्व प्रधान के भाई ने बाइक सवार अज्ञात हमलावरों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया गया कि बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटते समय रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया। पूर्व प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर मौके से फरार हो गए। उधर अहमदगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाशों की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर पुलिस गुस्साए ग्रामीणों व परिजनों को समझाने में जुटी हुई है। परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। दिनदहाड़े हुई पूर्व प्रधान की हत्याकांड के बाद सनसनी फैली हुई है।

Aman Tyagi
Author: Aman Tyagi

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!