खबर पल पल की

May 1, 2025 3:19 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 3:19 am

ध्यानचंद के समर्पण से प्रेरित: के ए कॉलेज कासगंज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कासगंज: राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 29 अगस्त को के ए पीजी कॉलेज, कासगंज में शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग द्वारा पंजा लड़ाओ (आर्म रेसलिंग) प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 45 लड़कों और 20 लड़कियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को चार विभिन्न वजन वर्गों में बांटा गया था, जिसमें लड़कों के लिए 50 किग्रा से नीचे, 60 किग्रा से नीचे, 70 किग्रा से नीचे और 70 किग्रा से ऊपर के वर्ग बनाए गए थे। वहीं, लड़कियों के लिए 45 किग्रा से नीचे, 55 किग्रा से नीचे, 65 किग्रा से नीचे और 65 किग्रा से ऊपर के वजन वर्ग निर्धारित किए गए थे।

प्रतियोगिता का शुभारंभ एवं मेडल वितरण महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अशोक रस्तोगी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के कई विभागाध्यक्ष एवं अतिथि भी उपस्थित रहे, जिनमें अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश वर्मा, भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ए.पी. गुप्ता, एनएसएस प्रभारी डॉ. अंकित कौशल, गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद गुप्ता, अकेडमी के डॉ. आई.पी. सिंह और डॉ. संजय राघव शामिल थे। इसके अतिरिक्त, प्रो पंजा के प्रमुख खिलाड़ी आसिफ की उपस्थिति ने प्रतियोगिता में जोश और उत्साह को और बढ़ाया। कार्यक्रम के शुभारंभ के समय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अशोक रस्तोगी जी ने राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर ध्यानचंद जी का एक प्रेरणादायक किस्सा सुनाते हुए कहा, “मेजर ध्यानचंद का खेल के प्रति समर्पण अनुकरणीय था। एक बार की बात है जब वह हॉकी खेल रहे थे और उनके खेल की तकनीक इतनी अद्भुत थी कि विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को विश्वास नहीं हो रहा था कि उनकी हॉकी स्टिक में कोई चुंबक तो नहीं है। यहाँ तक कि एक बार उनकी हॉकी स्टिक को तोड़कर भी देखा गया, लेकिन वह केवल उनके असाधारण कौशल और अभ्यास का परिणाम था। उनका खेल में अनुशासन, मेहनत और समर्पण हम सभी के लिए एक प्रेरणा है। प्रोफेसर रस्तोगी जी ने कहा कि ध्यानचंद जी की तरह हमें भी खेल को पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ करना चाहिए, ताकि न केवल हम व्यक्तिगत रूप से बेहतर हो सकें बल्कि देश का भी नाम रोशन कर सकें। प्रतियोगिता में निर्णायकों के रूप में दिव्यांशु सागर, सुभाष राजपूत एवं करिश्मा रहे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में हर्षित कश्यप, रणजीत सिंह, मयंक धनगर, ध्रुव, अंकित भास्कर, राजीव कुमार रहे। 

प्रतियोगिता परिणाम

पुरुष वर्ग :

50 किग्रा वजन वर्ग

1. अमन कुमार (प्रथम),  2. महेश कुमार (द्वितीय), 3. विनय कुमार (तृतीय)

60 किग्रा वजन वर्ग:

1. अदम्य कुमार (प्रथम)2, . अनुराग (द्वितीय) 3. गौरव (तृतीय)

70 किग्रा वजन वर्ग:

1. सागर (प्रथम), 2. मोनू (द्वितीय), 3. आयुष (तृतीय)

70 किग्रा से ऊपर वजन वर्ग:

1. राजन पांडे (प्रथम), 2. विशाल (द्वितीय), 3.आदित्य दुबे (तृतीय)

महिला वर्ग:

45 किग्रा वजन वर्ग:

1. सोनी (प्रथम), 2. छाया (द्वितीय), 3. रिचार्ज जैस्मिन (तृतीय)

55 किग्रा वजन वर्ग:

1. पूजा चौहान (प्रथम), 2. नीतू (द्वितीय), 3. चंचल (तृतीय)

65 किग्रा वजन वर्ग:

1. मनु कश्यप (प्रथम), 2. गार्गी (द्वितीय)

इस प्रतियोगिता ने न केवल छात्रों के बीच खेल भावना का विकास किया, बल्कि शारीरिक फिटनेस और प्रतिस्पर्धा की भावना को भी प्रोत्साहित किया।

 डॉ. प्रवीण कुमार सिंह जादौन

विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग, के ए पी जी कॉलेज, कासगंज

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

1
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!