खबर पल पल की

April 30, 2025 11:01 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 11:01 pm

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कासगंज : जनपद के गांव नगला गोदी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक विवाहिता के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर हत्या की है। घटना के बाद ससुराल वाले फरार हो गए हैं।

विलाप करते मायके वाले

मृतक विवाहिता मोनम की शादी 6 साल पहले गांव नगला गोदी के सुनहरी राम के पुत्र राहुल के साथ हुई थी। मोनम के पिता कृपाल सिंह निवासी सोरों थाना क्षेत्र के साहपुर माफी गांव के अनुसार शादी के समय दान दहेज की सभी रस्में निभाई गई थीं। लेकिन मोनम के ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। उनका आरोप है कि मोनम को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया गया और पति ने दहेज में एक बुलेट गाड़ी की मांग की थी। मोनम की मौत की सूचना मिलने के बाद उसके परिवार वाले जब ससुराल पहुंचे, तो ससुराल वाले फरार हो चुके थे। पुलिस ने मृतक विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिवार की तहरीर पर ससुराल के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!