खबर पल पल की

April 30, 2025 10:52 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 10:52 pm

महिला संगठनों ने मार्च निकाल कर जताया आक्रोश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कासगंज। कोलकता के आरजी मेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद की गई हत्या के विरोध में शहर के महिला संगठनों ने आक्रोश व्यक्त किया। शहर के सोरों गेट स्थित टीकाराम धर्मशाला से मार्च शुरू होने से पूर्व महिलाओं को संबोधित करते हुए माहेश्वरी महिला समिति की अध्यक्ष अलका शक्ची ने कहा कि कोलकता में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर देने की घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है। इन घटनाओं पर सरकार नियंत्रण नहीं लगा पा रही है। अग्रवाल महिला सभा की श्वेता बिंदल ने सरकार से मांग की कि घटना के दोषियों को फांसी की सजा दिलाई जाए। सरकार पीड़िता आश्रितों को उचित मुआवजा दे।

मार्च निकालती महिलाएं

श्री अग्रसेन जागृति महिला समिति की नीता बंसल एवं ब्राह्मण महिला सभा की अनीता उपाध्याय ने कहा कि देश में महिलाओं का उत्पीड़न प्रतिदिन बढ़ रहा है। कठोर कानून न होने से अपराधियों के हौसले बुलंद है। सरकार को कठोर कानून लाना चाहिए। पैदल मार्च और जुलूस के साथ के महिलाएं शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए शहर के गांधी मूर्ति पहुंची। हाथों में तख्तियां लिए हुए महिलाएं दिवंगत चिकित्सक मौमिता देवनाथ को न्याय दो आदि नारे लगा रही थी। नीतू बदियादा, पूनम लाहोटी, निधि मालू, पूनम खटौल, रीता अग्रवाल, लीना अग्रवाल, संयुक्ता अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, चंद्रदत्त उपाध्याय, अंजलि जाजू, सोनल अग्रवाल, बीना माहेश्वरी, मुक्ति, मोनिका गुप्ता, रागनी बिंदल, शिल्पी, रचिता अग्रवाल, बरखा जाजू , कोमल सेठ, नीलम पल्तानी, नीता तायल, प्रीति तायल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

1
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!