खबर पल पल की

April 30, 2025 3:51 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 3:51 pm

कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री पहुंचे बुगरासी के पूर्व अध्यक्ष के घर, पूर्व चेयरमैन के भाई के निधन पर किया शोक प्रकट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुलंदशहर। कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद गुरुवार को जिला बुलंदशहर के कस्बा बुगरासी पहुंचे। बुगरासी के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आरिफ सईद खान के भाई  शादाब अहमद खान का 22 मार्च को निधन हो गया था। गुलाम नबी आजाद शादाब अहमद खान के निधन पर शोक प्रकट करने आए थे।

बुगरासी के पूर्व चेयरमैन आरिफ सईद खान के भाई शादाब अहमद खान (55) दुबई में व्यापार करते थे। 28 दिसंबर को बीमारी के चलते शादाब अहमद खान को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 22 मार्च को शादाब अहमद खान का निधन हो गया। गुरुवार को कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाब नबी आजाद आरिफ सईद खान के आवास पर पहुंचे। आरिफ सईद खान के भाई के निधन पर उन्होंने  शोक प्रकट किया। इस दौरान वे पत्रकारों से भी रूबरू हुए। हालांकि उन्होंने शोक में आने के कारण राजनीतिक सवाल के जवाब से दूरी बनाए रखी। बावजूद इसके उन्होंने कुछ सवालों का जवाब भी दिया। वफ्फ बोर्ड के पास हुए कानून पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कानून पास हो चुका है। कानून को अच्छी तरह लागू किया जाए। जमीन जिस मकसद के लिए वफ्फ की जाती है उसका लाभ मिले।

सड़क पर नमाज पर रोक के सवाल पर उन्होंने कहा कि आबादी बढ़ी है। त्योहार पर भीड़ ज्यादा होती है। यह सरकार का विषय है। कुछ ऐसा हो जिससे कानून व्यवस्था भी बनी रहे और नमाजियों को भी परेशानी न हो। सरकारी पार्क में इसकी व्यवस्था हो। कांग्रेस छोड़ने, आगामी राजनीतिक रणनीति सहित वर्तमान राजनीति को लेकर पूछे गए सवाल के उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया। उन्होंने कहा कि शोक में आया हूं।

The Hindustan Times
Author: The Hindustan Times

Admin@The hindustan times

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!