खबर पल पल की

April 30, 2025 7:15 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 7:15 pm

जिला सर्राफा एसोसिएशन का होली महोत्सव एवं स्वागत सम्मान समारोह सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कासगंज। जिला सर्राफा एसोसिएशन का 30 वां होली महोत्सव एवं नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा का होटल शीतला पैलेस मे स्वागत,सम्मान एवं अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। होली महोत्सव का शुभारंभ भगवान विध्न विनाशक श्री गणेश के समक्ष नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा द्वारा किया गया। वहीं, भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा पर माल्यापर्ण उपस्थित मातृशक्ति द्वारा किया गया। एसोसिएशन के महामंत्री दीपक गुप्ता सर्राफ ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा को पटका एवं पगडी पहनाकर स्वागत किया। वहीं, जिला अध्यक्ष अनुरूद् पल्तानी ने श्री शर्मा को शाल और योगेश चंद्र गोड व प्रदीप हिना ने भगवान श्री राम की प्रतिमा भेंट कर अभिन्दन किया। सर्राफा व्यापारियो ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री शर्मा को फूलमाला पहनाकर  स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि संगठन मे ही शक्ति निहित है आज पाटीॅ ने बूथ स्तर के कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष के दायित्व देकर एक कार्यकर्ता के मनोबल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। आज मैं अपनों के बीच अपने परिवार मे आकर अपने आप को गर्व महसूस कर रहा हूं। आपको विश्वास दिलाता हूं कि यह नीरज शर्मा आपका बेटा, आपका भाई आपकी हर समस्या मे दिन रात आपकी सेवा मे सदैव तत्पर रहेगा।  बही बेस्ट प्रबंधन पुरुस्कार ललित बिडला, मीना बिडला, बेस्ट कार्यकर्ता पुरुस्कार कपिल लाहोटी पूनम लाहोटी प्रबीन वर्मा शिवागीं वर्मा सहित राजकुमार जाखेटिया, मधुजाखेटिया, हरे कॄष्ण सिह शिल्पी शाक्य,नेत्रपाल वर्मा, ग्रीस पान्यबाल,प्रायोजक पुरुस्कार सत्यवान मराठा प्रियंका मराठा विपुल माहेश्वरी ऋचा माहेश्वरी, विनोद माहेश्वरी, बेदांग माहेश्वरी,राकेश चोला को पुरस्कारो से सम्मानित किया गया।

होली महोत्सव में पूजा गुप्ता, गौरीगौड, सावित्री गौड, कंचन अग्रवाल, आयुषी गौड, संध्या गुप्ता, ज्योति अग्रवाल, शीतल रस्तोगी, मीना बिडला, शीतल रस्तोगी रिचा माहेश्वरी, विमलेश पल्तानी, नीतू अग्रबाल, पूनम लाहोटी, दिव्य ज्योति लाहोटी, मोहनी वर्मा, शिवानी भारदाज, नीतू माहेश्वरी, अंकितवर्मा, रोहतास यादव, बसंत मूंगडा, राहूल अग्रवाल, अभिनव गुप्ता, डॉ.आदित्य गुप्ता, अर्जुन भारदाज, विशाल सारस्वत, शिवम गुप्ता, रानू माहेश्वरी, जितेन्द्र गुप्ता, महेंद्र कुमार, राजीव, माहेश्वरी, विनोद सारस्वत, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार भारदाज, राजू,शरद गुप्ता, आकाश दीप वर्मा, राजू माहेश्वरी, अजय शर्मा, विशाल, अक्षय, विनय, जितेद्र, प्रताप, सोनू, मनोज अग्रवाल सहित बडी संख्या मे सर्राफा दम्पति उपस्थित थे। संचालन मनोज गुप्ता मंजूल ने किया।

Santosh Kumar
Author: Santosh Kumar

ब्यूरो चीफ : कासगंज

3
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!