खबर पल पल की

April 30, 2025 11:06 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 11:06 pm

जर्मनी से आया उच्चस्तरीय कृषि प्रतिनिधि मंडल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्याना। जर्मन संघीय खाद एवं कृषि मंत्रालय की राज्य सचिव सिलिविया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल यूपी के जिला बुलंदशहर के ग्राम बीहटा पहुंचा। वेंडर प्रतिनिधिमंडल में कई प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल थे। इनमें कृषि एवं खाद्य संघीय कार्यालय की अध्यक्ष डॉ. मार्गरेटा बुनिंग-फ़ेसेल, जोखिम मूल्यांकन संघीय संस्थान के अध्यक्ष प्रो. हेन्सल और जूलियस कुह्न-इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष प्रो. डॉ. फ्रैंक ऑर्डन प्रमुख थे।


प्रतिनिधिमंडल ने पद्मश्री भारत भूषण त्यागी के फार्म का विशेष दौरा किया। उन्होंने यहां ऑर्गेनिक तरीके से की जा रही खेती का गहन अध्ययन किया। फार्म में उगाई जा रही विभिन्न ऑर्गेनिक फसलों का निरीक्षण किया और उनकी खेती के तरीकों की जानकारी ली।
इस दौरान नरेंद्र त्यागी, नकुल त्यागी, कामेश त्यागी, राहुल त्यागी, दीपक त्यागी और अनुज त्यागी भी मौजूद रहे। जर्मन दूतावास की खाद्य एवं कृषि परामर्शदाता इंगेबोर्ग बेयर और उनकी सहायक मोनिका सूरी ने भी दौरे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

The Hindustan Times
Author: The Hindustan Times

Admin@The hindustan times

3
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!