–बेटियाँ अभिशाप नहीं बल्कि स्वर्णिम समाज बनाने के निमित्त हैं-ब्रह्माकुमारी सरोज दीदी
–दीप प्रज्जवलन करके किया गोष्ठी का शुभारम्भ, नाटक के द्वारा दिया गया बेटी बचाओ संदेश
कासगंज। आदिकाल से ही हमारे भारतवर्ष में नारी को सम्माननीय व पुरुष से भी उत्तम दर्जा दिया जाता रहा है। उस समय सभी नर-नारी आध्यात्मिकता में सशक्त थे। आज इसके अभाव में ही मनुष्य के चरित्र का पतन हुआ है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने समस्या की जड़ को सुधारने में कृतसंकल्प है।
उक्त विचार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘मूल्यनिष्ठ समाज के निर्माण में महिलाओं का योगदान’ विषय पर आयोजित गोष्ठी कार्यक्रम के अन्तर्गत के ब्रह्माकुमारीज की क्षेत्रीय उपनिदेशिका राजयोगिनी सरोज दीदी ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं ने सभी क्षेत्रों में अपना नाम रोशन किया है। फिर भी उनकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं आ रहा है। इसके लिए सरकार ने कानून अवश्य बनाये हैं परन्तु समाज में नारी के सम्मान एवं गौरव को पुनः प्रतिस्थापित करने के लिए जागृति लाना आवश्यक है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ सरोज दीदी, करुणा दीदी, महिला थानाध्यक्ष शान्ति, रेनू गौड़, सुलोचना गुप्ता, कोमल सेठ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया।
महिला थानाध्यक्ष बहन शान्ति ने महिला दिवस के प्रति अपनी शुभकामनायें व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को साहस, धैर्यता का गुण अपनाना चाहिए तथा समस्याओं का दिलेरी से सामना करना चाहिए। महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बदायूं से पधारी वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके करुणा दीदी ने कहा कि महिलायें समाज की नींव होती हैं। उनके नैतिक मूल्य समाज को सशक्त एवं समृद्ध बनाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर एक नारी को शिक्षित किया तो सारे परिवार को शिक्षित किया क्योंकि, वो परिवार की धुरी है तो समाज की भी धुरी है तो विश्व की भी धुरी है। कुमारी गौरी, वैष्णवी, किट्टू, शिवांगी, विनीता, इन्दू आदि बच्चों ने नाटक द्वारा बेटी बचाओ का मर्मस्पश्संदेश दिया। कार्यक्रम के अन्त में सभी को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई गई कि हम विश्व की सभी आत्माओं को एक परमात्मा की संतान भाई-भाई समझेंगे। इस भावना को रखने से सभी प्रकार की बुराईयों की जड़ जैसे लिंगभेद, जातिभेद, वर्णभेद स्वभावगत ही दूर हो सकेंगे। इससे समाज में समरसता आयेगी।
कार्यक्रम में अनुराधा पुण्ढीर, नेहा माहेश्वरी, गौरी बिरला, पूनम लाहोटी, सविता माहेश्वरी, अनीता सक्सेना, सुविता सिंह, हेमा पाण्डे, डिंपल गुप्ता, सुमन लता, संगम माहेश्वरी, उषा कावरा, सुनीता गुप्ता, सोनल अग्रवाल, अनीता पुण्ढीर, मीनाक्षी पुण्ढीर, बीके रूबी, अनीता, शिवानी आदि नगर की अनेक गणमान्य महिलाऐं उपस्थित रहीं।
————-

Author: Santosh Kumar
ब्यूरो चीफ : कासगंज
1 thought on “महिला दिवस पर आयोजित की गयी गोष्ठी में सैकड़ों महिलाओं ने लिया भाग”
वीरेन