स्याना। नगर के गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार में गुरु गोविंद सिंह का 358वा प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। ज्ञानी बलवंत सिंह के जत्थे द्वारा गुरुवाणी व शब्द कीर्तन किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा अध्यक्ष सरदार तेजेन्द्र सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश 1666 ईसवी में सिक्खों के नौवें गुरु तेगबहादुर साहिब के यहां पटना साहिब बिहार में हुआ था। इनके पिता का नाम गुरु तेग बहादुर सिंह व माता का नाम गुजर कौर था। गुरुजी के चार साहिबजादे थे। गुरुजी ने धर्म की रक्षा के लिए अपने वंश को न्यौछावर कर दिया था। इस दौरान सरदार कुलवंत सिंह, बलवंत सिंह, खेम सिंह, परमजीत सिंह, विक्की, काले, बलजीत, गुरप्रीत, गोलू व मनी आदि मौजूद रहे।

Author: The Hindustan Times
Admin@The hindustan times