बीबीनगर। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बीबीनगर में पंचायत की। पंचायत की अध्यक्षता हुकुम सिंह व संचालन महावीर सिंह ने किया। मांगेराम त्यागी ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय आवाहन पर चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत बीबीनगर से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। जनपद के गांव-गांव में कार्यक्रम चलेगा और गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। आने वाली 15 जनवरी को स्याना तहसील पर भ्रष्टाचार, अनियमितता व अत्याचार के खिलाफ एक बड़ी पंचायत आयोजित की जाएगी जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। किसी भी किसान को परेशान तथा शोषण नहीं होने दिया जाएगा जिसका संगठन मुंहतोड़ जवाब देगा पंचायत में सैकड़ो की संख्या में टिकैत संगठन को छोड़कर आए कार्यकर्ताओं ने भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक में अपनी आस्था रखते हुए सदस्यता ग्रहण की। मांगेराम त्यागी ने चौधरी भानुप्रताप त्यागी को स्याना तहसील पर महामन्त्री बनाया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।

Author: The Hindustan Times
Admin@The hindustan times