खबर पल पल की

April 30, 2025 8:33 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 8:33 pm

जरूरतमंद 180 बच्चों को सक्षम बना रही सेवा भारती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खुर्जा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से संचालित सेवा भारती इकाई यूपी के जिला बुलंदशहर के खुर्जा में 180 जरूरतमंद बच्चों को सक्षम बनाने में जुटी है। सेवा भारती की ओर से चंद्रलोक कॉलोनी में संस्कार केंद्र संचालित किया जा रहा हैं। जहां पर इन बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, व्यायाम और बौद्धिक क्षमता बढ़ोतरी के लिए गतिविधियां कराई जाती हैं। साथ ही सर्दी से बचाव के लिए बच्चों को जूते, गर्म वस्त्र व कंबल भी दिए जा रहे हैं।

सेवा भारती के जिलाध्यक्ष अविनाश तायल ने बताया कि सभी सदस्यों के सहयोग से संस्कार केंद्र संचालित किया जा रहा है। इसमें सेवा भारती के सदस्य गरीब व जरूरतमंद बच्चों को चिन्हित करते हैं। इसके लिए कांशीराम आवास में रहने वाले, कांलिदी कुंज के पार्क में रहने वाले, मंदिर मार्ग, सिटी स्टेशन, जंक्शन मार्ग से बच्चे आते हैं। इन बच्चों को निशुल्क पाठ्यक्रम सामग्री दी जाती है।

इसके बाद संस्कार केंद्र में सेवानिवृत्त शिक्षक बच्चों को पढ़ाते हैं। इसके अलावा सेवानिवृत्त फौजी व्यायाम व फिटनेस की क्लास देते हैं। साथ ही दिवाली, होली, मकर संक्रांति, गणतंत्र दिवस व अन्य विशेष तिथियों पर मनोरंजन के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसमें समाजसेवी लोगों का सहयोग रहता है। इस माह इन बच्चों को उनके साइज के हिसाब से गर्म वस्त्र, जूते व कपड़े दिए गए।
सेवा भारती का उद्देश्य है कि असहाय बच्चे सक्षम बनें और वह भी समाज में एक सामान जीवन व्यतीत कर सकें। इसमें कुछ बच्चे ऐसे भी हैं, शिक्षा ग्रहण कर निजी कंपनी में नौकरी कर रहे हैं। लड़कियां सिलाई व मेहंदी का काम सीखकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। इसमें संजय, रामकृष्ण, मुकुटलाल, सरवचन, सुशील, पीयूष, राजेंद्र, मनीष का सहयोग रहा है।

The Hindustan Times
Author: The Hindustan Times

Admin@The hindustan times

4
0

1 thought on “जरूरतमंद 180 बच्चों को सक्षम बना रही सेवा भारती”

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!