खबर पल पल की

April 30, 2025 8:43 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 8:43 pm

श्री गणेश इंटर कॉलेज में किया गया पंचदश जनपदीय युवा खेल समारोह का शुभारम्भ, मौजूद रहीं जिलाधिकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कासगंज: जनपद के श्री गणेश इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत होने वाले तीन दिवसीय पंचदश जनपदीय युवा खेल समारोह का किया गया शुभारम्भ। खेल का शुभारंभ जिलाधिकारी महोदया मेधा रूपम ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

09 अक्टूबर को श्री गणेश इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत तीन दिवसीय पंचदश युवा खेल समारोह का भव्य शुभारंभ किया गया।

इस खेल में दौड़, लंबी कूद, भाला फेंक आज खेलों का आयोजन किया जाएगा। 11 अक्टूबर को पुरस्कार वितरण के साथ इस खेल समारोह का समापन किया जाएगा। इसका उद्घाटन जिला अधिकारी महोदय कासगंज मेधा रूपम द्वारा दीप प्रज्वलित कर दिया गया।

वहीं जिलाधिकारी ने कहा खेल हमारी संस्कृति है,खेल मानसिक और शारीरिक विकास को सुदृढ़ करते हैं। खेल से हमारे अंदर आत्मबल को मजबूती मिलती है और खेल हमें स्वयं से जोड़ता है। आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से काम नहीं हैं। लड़कियाँ लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है और आगे बढ़ रही हैं।

इस कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य ने बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन दिया और कहा कि उन्हें जिस भी चीज की आवश्यकता होगी हम आपके साथ खड़े हैं। इस मौके पर पहुंचकर सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा, बच्चे जब ट्रैक पर जब दौड़ते हैं तो सबसे अच्छे लगते हैं। खेल में कोई हारता जीत नहीं है खेल से सीखते हैं।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य और जनपदीय युवा खेल प्रतियोगिता के संयोजक हरिप्रकाश नारायण दुबे श्री गणेश इंटर कॉलेज, डॉ जयंत कुमार गुप्ता जिला विज्ञान क्लब समन्वयक, जिला क्रीड़ा प्रभारी समीक्षा सिंह जादौन,प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज नौरथा, मेजर आलोक कुमार दुबे, बीएवी इंटर कॉलेज कासगंज, जय सिंह वर्मा, रामकरण राज, संत तुलसीदास इंटर कॉलेज सोरों,भारत सिंह, सुबोध कुमार, कांति प्रसाद वर्मा, आलोक जौहरी, योगेश कुमार कुलश्रेष्ठ,श्रीपाल सिंह गंगा महारानी इंटर कॉलेज, गोपाल राघव, रामजीलाल माखनलाल इंटर कॉलेज, बृजेश गंगवार, आर ए हाशमी प्रधानाचार्य आजाद गांधी इंटर कॉलेज, डी एस पाल सुमंत कुमार माहेश्वरी, राम शंकर बिरले शेरवानी इंटर कॉलेज न्योली नगरिया, विनय कुमार सिंह राजकीय इंटर कॉलेज बहोरा, शीला गौतम जीजीआईसी इंटर कॉलेज कासगंज, अंजलि सोलंकी शेरवानी इंटर कॉलेज नगरिया, अमन सिंह शिव प्रसाद हायर सेकेंडरी स्कूल नगला काशी, देवेंद्र यदुवंशी शिव इंटर कॉलेज कांतौर, अरुण गौतम, राजकुमार बघेल प्रभात, आदि मौजूद रहे।

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

1
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!