खबर पल पल की

April 30, 2025 7:30 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 7:30 pm

85 साल के वृद्ध ने किया ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, आरोपी हिरासत में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुलंदशहर। यूपी के जिला बुलंदशहर के तहसील स्याना के गांव बुकलाना में एक 85 वर्षीय वृद्ध ने ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर डाला। वृद्ध को आपत्तिजनक स्थिति में बच्ची के साथ देखा गया। बच्ची के दादा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव बुकलाना में 85 साल के वृद्व द्वारा ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ग्रामीण ने बताया कि उसकी ढाई साल की बेटी अपनी दादी के साथ शनिवार शाम छत पर थी। बच्ची की दादी छत साफ कर रही थीं। इसी बीच पड़ोस के 85 वर्षीय वृद्ध बच्ची को खिलाने के बहाने साथ ले गया। दादी छत साफ करने में लगी रहीं। छत साफ कर दादी नीचे आ गईं। काफी देर बाद अचानक बच्ची के तेज-तेज रोने की आवाज आई तो परिजन छत पर पहुंच गए। आरोप है कि वृद्ध आपत्तिजनक स्थिति में बच्ची के साथ था तथा बच्ची के गुप्तांग से रक्त बह रहा था। परिजनों ने बच्ची की हालत की जानकारी ली तो बच्ची ने इशारे से पड़ोस के बाबा द्वारा घटना करने की बात कही। इससे परिजनों में रोष पनप गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना आग की तरह गांव में फैल गई। ग्रामीण एकत्रित होने लगे। बुकलाना पहुंची पुलिस ने बच्ची को तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा। बच्ची के दादा ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस को बच्ची ने इशारे से दी जानकारी 
रविवार को पुलिस ने परिजनों सहित बच्ची से भी बात की। परिजनों ने बताया कि बच्ची पास के बाबा द्वारा घटना करने की बात पुलिस को बताई है।

सीओ दिलीप कुमार ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

The Hindustan Times
Author: The Hindustan Times

Admin@The hindustan times

1
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!