स्याना। रविवार को तहसील क्षेत्र के गांव थौना मे ग्रीन पब्लिक स्कूल में ब्राह्मण कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज से आये ब्राह्मण बंधुओ ने प्रतिभाग किया। सभी ब्राह्मण बंधुओ ने अपने अपने विचार रखे व सभी ने एक दूसरे का सहयोग निस्वार्थ भाव से करने की बात कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित डीके शर्मा ने कहा की हमें अपने सभी गिले शिकवे मिटाकर समाज की सेवा करनी चाहिये। समाज मे जो कमजोर लोग हैं उन्हें अपने साथ लेकर चलाना चाहिये तथा उनकी हरसंभंव मदद के लिए प्रयास करते रहना चाहिये। उन्होने समाज के शिक्षित होने पर जोर दिया।उन्होने कहा कि ब्राह्मण समाज सर्वोपरी था, सर्वोपरी है और रहेगा। इसे कोई भी नही काट सकता है। समाज के लोगो से अपील करते हुये कहा कि सभी भाई अधिक से अधिक समाज के लोगो को अपने साथ जोड़े क्योंकि एकता मे ही शक्ति है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी पंडित जितेन्द्र शर्मा व संचालन संजय प्रधान भर्रा ने किया।
इस मौके पर पंडित देवदत्त शर्मा, सुनील शर्मा सभासद, जितेन्द्र शर्मा, अनिल शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, डा० बीडी शर्मा, कपिल देव शर्मा, नेत्रपाल शर्मा, नीरज कुमार शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, योगेन्द्र शर्मा, संजय शर्मा, राजवीर प्रसाद शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, बिल्लू शर्मा, पवन शर्मा, योगेश शर्मा, अमरीश शर्मा, ललित शर्मा, सुनील शर्मा, दिनेश शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, चंद्रकांत शर्मा, रचित शर्मा, रविप्रकाश शर्मा प्रधान, रोहित शर्मा व चिराग शर्मा आदि मौजूद रहे।

Author: The Hindustan Times
Admin@The hindustan times