स्याना। दिल्ली विधानसभा चुनाव व मिल्कीपुर उपचुनाव में मिली जीत से उत्साहित भाजपाईयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया। शनिवार को नगर के श्रीराम तिराहे पर भाजपाई इकट्ठा हुए जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव व मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत मिशन 2027 का प्री टेस्ट हैं। केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यो से खुश होकर जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया है। अब आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनावो में भी भाजपा का परचम लहरायेगा व योगी आदित्यनाथ लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। भाजपाई एकजुट होकर विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत के लिए जुट जाएं। इस दौरान वैभव रस्तौगी, विजय लोधी, संजय क्षोत्रिय, राकेश वर्मा व बंटी जाटव आदि सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

Author: The Hindustan Times
Admin@The hindustan times