चोला। चोला थाना क्षेत्र के गांव फतेपुर जादौन में एक बुजुर्ग महिला की उसके पड़ोसी ने लाठी से वार कर घायल कर दिया। ताबड़तोड़ वार से बुजुर्ग महिला गंभीर घायल हो गई। बुजुर्ग महिला सरोज देवी (85 वर्ष) ने बताया कि पिछले वर्ष आरोपी व्यक्ति ने उनके पति रणवीर सिंह के साथ भी मारपीट की थी। बुजुर्ग दंपति दोनों फतेपुर जादौन में ही रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। दोनों बेटे जयपुर राजस्थान में नौकरी करते हैं। त्यौहार पर ही घर आना जाना होता है।
सरोज देवी ने बताया कि आरोपी पड़ोसी व्यक्ति आए दिन गाली गलौज करता रहता है। एसएसआई दल सिंह ने बताया सूचना मिलते ही तुरंत मौके जा कर सरोज देवी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। तहरीर प्राप्त हो गई है। जांच कर उचित कानूनी कारवाई की जाएगी,
