खबर पल पल की

April 30, 2025 8:20 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 8:20 pm

स्वामित्व निर्धारण से आवासीय जमीनी विवाद के मामलों में कमी आयेगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कासगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को स्वामित्व योजना के तहत घरौनियों का वितरण किया गया। घरौनी वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के संबोधन का भी सीधा प्रसारण किसानों को दिखाया गया और उनका संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। जनपद के 20 हजार से अधिक लोगों को घरौनी का वितरण किया गया।

 

कार्यक्रम में जिलाधिकारी मेधा रुपम के साथ-साथ सदर विधायक देवेंद्र राजपूत और भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने ग्रामीणों को उनकी घरौनी के स्वामित्व कार्ड वितरण किए। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि जिले में लगभग 20 हजार घरौनियों का वितरण किया गया है। इन घरौनियों के वितरण से जमीन जायदाद को लेकर होने वाले लड़ाई झगड़े खत्म होंगे। यह सरकार का एक बहुत सराहनीय कार्य है। सरकार ग्रामीणों एवं किसान हित के लिए हर संभव कार्य कर रही है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकरी सचिन ने घरौनी के महत्व को बताया। कार्यक्रम में अधिकारी व लाभार्थी मौजूद रहे। अमांपुर विकास खंड में क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा व तहसीलदार संदीप चौधरी ने क्षेत्र के ग्रामीणो को उनकी घरौनियों का वितरण किया। उन्हें स्वामित्व कार्ड बांटे गए। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल दीपक भारद्वाज, प्रियांशी गुप्ता, नरेन्द्र प्रताप, पंकज सक्सेना, सोमेन्द्र बाबू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

1
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!