बीबीनगर। ग्राम विकास संघर्ष मोर्चा ने हिन्दू वाहिनी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने सैदपुर स्थित शहीद स्तंभ व कारगिल शहीद सुरेंद्र सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। ग्राम विकास संघर्ष मोर्चा के संयोजक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हिन्दू वाहिनी के जिलाध्यक्ष नीरज तेवतिया, जिलाउपाध्यक्ष संजीव सिरोही, जिला संगठन मंत्री शशीभूषण सिरोही व जिलामंत्री विजय सिरोही आदि ने शहीदों को फूल मालाओं से नमन किया। हिन्दू वाहिनी के पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार पर जोर दिया।

Author: Vishal Gupta
संवाददाता बीबीनगर