खबर पल पल की

May 1, 2025 12:22 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 12:22 am

निर्धारित मानक गति से अधिक पाए जाने पर हुई कार्यवाही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

–इंटरसेप्टर से जांची वाहनों की रफ्तार।

कासगंज। सहायक परिवहन संभागीय अधिकारी कासगंज द्वारा जनपद के प्रमुख स्थानों पर इंटरसेप्टर से वाहनों की रफ्तार को जांचा गया। निर्धारित गति सीमा से अधिक फर्राटा भरने वाले 55 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। एआरटीओ आरपी मिश्र ने बताया कि करीब तीस प्रतिशत दुर्घटनाएं ओवरस्पीड के कारण होती हैं। वर्तमान में कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से निर्धारित गति से अधिक वाहन चलाने से दुर्घटनाओं की संभावना काफी बढ़ सकती है। इसके अतिरिक्त कार्यवाही होने पर चालक का लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है। गौरतलब है कि वर्तमान में जनवरी माह को सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। जिसमें वाहन चालकों एवं जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही प्रमुख स्थानों एवं मार्गों पर यातायात संबंधी पंपलेट वितरित कर नियम पालन हेतु शपथ दिलाई गई। इस दौरान एआरटीओ आरपी मिश्र, यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह सहित अन्य प्रवर्तन कर्मी एवं वाहन चालक मौजूद रहे।

 

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!