खबर पल पल की

April 30, 2025 8:12 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 8:12 pm

लिस्ट में साप्ताहिक बंदी बृहस्पतिवार की, हो रहा शुक्रवार में बंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुगरासी। यूपी के जिला बुलंदशहर के जिलाधिकारी द्वारा जारी साप्ताहिक बंदी की लिस्ट में कस्बा बुगरासी के बाजार को बृहस्पतिवार का दिन दिया गया है। कस्बे एक दशक से शुक्रवार को बाजार बंद किया जा रहा है। अब जिलाधिकारी की जारी लिस्ट के बाद व्यापारी पशोपेश में है। यदि जांच अधिकारी औचक निरीक्षण के लिए आते हैं तो व्यापारियों को कार्रवाई की परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
पिछले एक दशक से बुगरासी में शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी रहती है। पांच जनवरी को जिलाधिकारी द्वारा जनपद भर की साप्ताहिक बंदी की जारी लिस्ट में बुगरासी बृहस्पतिवार को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। आदेश के बाद व्यापारी साप्ताहिक बंदी के दिन को लेकर पशोपेश में हैं। हालांकि जिलाधिकारी द्वारा जारी लिस्ट में हमेशा बृहस्पतिवार को ही साप्ताहिक बंदी का आदेश जारी किया जाता रहा है। आदेश के बाद व्यापारी संगठन उपजिलाधिकारी से मिल अपनी समस्या का समाधान करा लेता था। यह समाधान हमेशा मौखिक रूप से ही कराया गया है। जिलाधिकारी की लिस्ट जारी होने के बाद यदि संबंधित विभाग औचक निरीक्षण करता है तो व्यापारियों के समक्ष कार्रवाई की परेशानी हो सकती है। अनिल कुमार, मोहम्मद दानिश, मुकुल जिंदल आदि व्यापारियों ने बताया कि पिछले एक दशक से शुक्रवार को ही कस्बे में साप्ताहिक बंदी होती रही है बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बंदी के आदेश की कभी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई। आदेश का पालन किया जाएगा। साप्ताहिक बंदी के दिन को लेकर हुए भ्रम को खत्म करने के लिए व्यापार मंडल से मिल इस समस्या के निस्तारण की मांग रखेंगे। वहीं व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के नगर अध्यक्ष राजीव गर्ग ने बताया कि पिछले एक दशक से शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी होती रही है। अब जिलाधिकारी द्वारा जारी लिस्ट में बृहस्पतिवार के साप्ताहिक बंदी के आदेश को लेकर अतिशीघ्र सभी व्यापारियों की एक बैठक की जाएगी। जो भी निर्णय होगा उससे संबंधित अधिकारियों को अवगत करा इस भ्रम को दूर कर लिया जाएगा। सरकार के आदेश का पालन किया जाएगा।

The Hindustan Times
Author: The Hindustan Times

Admin@The hindustan times

4
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!