खबर पल पल की

April 30, 2025 7:07 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 7:07 pm

कासगंज में आवारा कुत्तों की दहशत, सात लोगों को काटा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कासगंज। जिले में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। अलग अलग स्थानों पर लगभग 18 घंटे के भीतर सात लोगों पर आवारा कुत्तों ने जानलेवा हमला कर दिया। सभी घायलों को उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एक साथ हुए कुत्तों के हमलों से ग्रामीणों में दहशत बढ़ रही है। शहर के किला मौहल्ला निवासी 34 वर्षीय प्रमोद पुत्र दयाराम को उस समय आवारा कुत्ते ने हमला बोल दिया, जब वह अपने घर के बाहर खाना खाकर टहल रहे थे। कुत्ते ने उनके दाए हाथ में काट लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आवारा कुत्ता बीते दिन भी लोगों पर हमला कर चुका था। सदर कोतवाली के नगला मामों निवासी चार वर्षीय अर्पित पुत्र सतीश चंद्र सोमवार की सुबह 11 बजे अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी आवारा कुत्ते ने आकर अर्पित पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने उसे कई जगह काटा है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सैलई निवासी अनिल पुत्र रामचंद्र सोमवार की दोपहर पशुओ को चारा लेने के लिए खेतों की ओर जा रहे थे, तभी आवारा कुत्ते ने हमला बोल दिया। कुत्ते ने उनके पैर और हाथ में काट लिया है। परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना ढोलना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर निवासी रामेश्वर की 17 वर्षीय पुत्री कामना पर आवारा कुत्ते ने उस वक्त हमला बोल दिया था, जब वह अपने घर से दुकान पर सामान लेने के लिए जा रही थी। कुत्ते ने उसके हाथ में काट लिया है। कामना की चीख पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह से कामना को आवारा कुत्ते से बचाया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मोती निवासी 25 वर्षीय राजवीर सिंह पुत्र जसवीर सिंह पर हमला कर दिया। उन्हें कुत्ते ने बुरी तरह से काट लिया। उन्हें भी परिजनो द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव इखोना में ज्ञान सिंह की 20 वर्षीय पुत्री विनीता सोमवार की दोपहर घर के बाहर खड़ी हुई थी, तभी गांव में घूम रहे आवारा कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया। परिजनों द्वारा उसे भी उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शहर के सोरों गेट स्थित रामबली कॉलोनी बृजेश गौतम की 40 वर्षीय पत्नी दुर्गेश को सोमवार की दोपहर एक बजे उस समय कुत्ते ने हमला कर दिया, जब वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी हुई थी, तभी कुत्ते ने हाथ में काट लिया। उपचार के लिए परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी आवारा कुत्तों के हमले से घायल हुए लोगों की हालत में चिकित्सकों द्वारा सुधार बताया गया है।

 

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!