हापुड़। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के निर्देश पर पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा के द्वारा आज पंडित बृजेश शर्मा को दौराला ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। पंडित बृजेश शर्मा अपने क्षेत्र में बहुत ही कर्मठ इमानदार और लग्नशील कार्यकर्ता हैं।
इनकी लग्नशील कार्यशैली को देखते हुए इनको आज दौराला ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। जिम्मेदारी मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
कार्यक्रम में उपस्थिति ब्लॉक अध्यक्ष माछरा पंडित सुनील शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष पंडित तरुण शर्मा कार्यक्रम उपस्थित रहे। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा संगठन की तरफ से बृजेश शर्मा को ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई।

Author: The Hindustan Times
Admin@The hindustan times