खबर पल पल की

May 1, 2025 12:35 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 12:35 am

अपराध को सहें नहीं, पुलिस से करें शिकायत, मिलेगी मदद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 कासगंज। समाज का स्वरूप तेजी से बदलने के साथ लोगों की मानसिकता भी बदल रही है। वहीं, कुछ शरारती तत्व भी होते हैं, जो दूसरों को परेशान करते हैं। ऐसे लोगों से डरने की जरूरत नहीं है। धैर्य बनाएं रखें और पुलिस से शिकायत करें। पुलिस आपकी हर तरह से मदद करेगी। कासगंज स्थित श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम के दौरान सीओ सिटी द्वारा जागरूक किया गया।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत पुलिस अधीक्षक कासगंज श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री राजेश भारती के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा स्कूल-कालेजों, गांव, कस्बा, बस स्टैण्ड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला एवं बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री आंचल चौहान द्वारा श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय में प्राथमिकता के आधार पर छात्राओं को बताया कि समाज का स्वरूप तेजी से बदलने के साथ लोगों की मानसिकता भी बदल रही है। वहीं, कुछ शरारती तत्व भी होते हैं, जो दूसरों को परेशान करते हैं। ऐसे लोगों से डरने की जरूरत नहीं है। धैर्य बनाएं रखें और पुलिस से शिकायत करें। पुलिस आपकी हर तरह से मदद करेगी। कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कासंगज से श्री विजय कुमार थर्ड, अपर जिला जज एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सत्येन्द्र पाल सिंह बैश द्वारा छात्राओं को कानूनी जानकारी देकर जागरूक किया गया।

इसके साथ ही महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वस्थ्य रिलेशनसिप एवं महिलाओं की सुरक्षा सहायता हेतु निर्मित न्यायिक कानूनों का दुरुपयोग एवं झूठे मुकदमों के परिणाम, साइबर हिंसा, प्रेम सम्बन्धों में घर से पलायन एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का सतर्कता एवं सावधानी से प्रयोग किए जाने एवं किसी अपराध का बोध होने पर बिना संकोच स्थानीय थाना पर अपनी बात या शिकायत करने से सम्बन्धित बिन्दुओं को इंगित करते हुए विस्तार से उनकी जानकारी दी गई एवं नशा मुक्ति सम्बन्धित पंपलेट वितरित किए गए।  इसके साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो एवं कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारे में चर्चा करते हुए जागरुक किया गया है।

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!