कासगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज की तीर्थनगरी सोरों में वराह संध्या फेरी के दो वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस मनाया गया। भगवान वराह और गंगे मैया के जयकारे से तीर्थनगरी गुंजायमान रही। इस दौरान हवन यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। रविवार की सुबह भगवान वराह व गंगा मैया का विधिपूर्वक पूजन किया गया व भगवान वराह मंदिर में महायज्ञ किया गया। आचार्य नरेश त्रिगुणायत व शशिधर द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दिलाई। श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की। महायज्ञ के बाद भंडारा हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम मंदिर में संकीर्तन हुआ। इस दौरान महंत लालो चौधरी, विजय दुबे, अभिषेक वशिष्ठ, अवधेश चौधरी व अर्जुन गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

Author: The Hindustan Times
Admin@The hindustan times