खबर पल पल की

May 1, 2025 12:28 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 12:28 am

प्रमुख सचिव ने किसानों को कृषि के बारे में दी जा रही ट्रेनिंग सेंटर का किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

बुलन्दशहर। उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव कृषि उत्तर प्रदेश रविन्द्र ने कृषि विद्यालय बुलंदशहर का निरीक्षण करते हुए किसानों को कृषि के बारे में दी जा रही ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया। किसानों के ट्रेनिंग हेतु की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। निर्देशित किया गया कि ट्रेनिंग सेंटर पर किसानों को प्रशिक्षण दिलाए जाने हेतु उनके रहने, खाने आदि के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए किसानों से भी संवाद करते हुए कृषकों के लिए विभाग की ओर से अन्य किस प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके, उसके बारे में भी सुझाव लिए गए। कृषि विद्यालय द्वारा की जा रही खेती के लिए भी फार्म का स्थलीय निरीक्षण करते हुए बुवाई की गई गेहूं की फसल के बारे में जानकारी हासिल की। निर्देशित किया गया कि किसानों को भी विजिट कराते फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए कितनी मात्रा में बीज, खाद, पानी फसल में दिया जाना है उसके बारे में जानकारी दी जाए। इस मौके पर जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

The Hindustan Times
Author: The Hindustan Times

Admin@The hindustan times

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!