खबर पल पल की

April 30, 2025 11:02 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 11:02 pm

प्रतापगढ़ में 10-10 मिनट में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

-दस-दस मिनट के अंतराल में हुए तीनों बच्चे

-पूर्व में भी महिला के हैं दो बच्चे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक मां ने 10-10 मिनट के अंतराल में तीन बच्चों को जन्म दिया है। तीन बच्चे होने की खबर सुर्खियों में है। मां और तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इनमें दो लड़के तथा एक लड़की है।
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद के मानिकपुर थाना क्षेत्र के समापुर गांव में शुक्रवार 6 दिसंबर की रात 35 वर्षीय संगीता देवी ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो लड़के तथा एक लड़की है। एक साथ हुए तीन बच्चों से परिवार में हर्ष की लहर है। संगीता देवी के पहले भी दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी 6 साल की है और बेटा 3 साल है। अब संगीत ने शुक्रवार रात 10:45 बजे, 10:55 बजे और 11:03 संगीता ने तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। चिकित्सक के अनुसार मां और तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
संगीता का परिवार कृषि करता है। परिजनों ने एक साथ हुए तीनों बच्चों को भगवान का आशीर्वाद बताया है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पूरे गांव के लिए खुशी का अवसर है। फिलहाल मां और बच्चों को अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।

The Hindustan Times
Author: The Hindustan Times

Admin@The hindustan times

3
0

1 thought on “प्रतापगढ़ में 10-10 मिनट में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म”

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!