स्याना। भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने बाबा साहब को नमन कर उनका स्मरण किया। विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लोगो ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह व ईओ सेवाराम राजभर ने बाबा साहब डॉ बीआर आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब ने अपने जीवन में संघर्ष कर पहचान बनाई थी। पिछड़ों को सम्मान बाबा साहब की देन है। डॉ. आंबेडकर विश्व के उच्च कोटि के विद्वान, विधि वेत्ता व महान अर्थशास्त्री थे, जिनके शोध पत्र ‘रुपये की समस्या’ के आधार पर भारत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना हुई। इस दौरान सभासद व नगरपालिकाकर्मी मौजूद रहे। वही नगर के स्टेट हाईवे मार्ग स्थित आंबेडकर पार्क में राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं व समाजसेवियों ने डॉ बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी, विक्रांत त्यागी, अपना दल जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी, दुष्यंत शर्मा व बंटी जाटव आदि मौजूद रहे।


Author: The Hindustan Times
Admin@The hindustan times
1 thought on “परिनिर्वाण दिवस पर डॉ. आंबेडकर को किया नमन”
🙏