खबर पल पल की

July 20, 2025 11:51 pm

खबर पल पल की

July 20, 2025 11:51 pm

मेंहदी व राखी प्रतियोगिता में पटेल सदन ने बाजी मारी 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  1. स्याना के सनराइज पब्लिक स्कूल में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा।

     

  2. स्याना। सोमवार को नगर के सनराइज पब्लिक स्कूल में मेंहदी प्रतियोगिता व राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पटेल सदन, गांधी सदन, नेहरू सदन व शास्त्री सदन की छात्राओ ने भाग लिया। स्कूल प्रधानाचार्या अनीता चौधरी ने कहा कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्रो के मानसिक विकास में बढ़ोतरी होती है। विद्यालय प्रबंधक एनके सिंह ने कहा कि सावन का महीना हरियाली का प्रतीक है। सभी छात्र छात्राएं एक एक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना सहयोग करे। प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की डिजाइनर मेहंदी अपने हाथों पर बनाई व विभिन्न तरीकों की राखियां बनाई। इसमें पटेल सदन प्रथम, गांधी सदन द्वितीय, नेहरु सदन व शास्त्री सदन संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान देवेंद्र शर्मा, अतुल त्यागी, हर्ष गुप्ता, पवन अग्रवाल प्रभा दलाल, सरिता शर्मा, नरेंद्र चौधरी व अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

1
0

Leave a Comment

Read More

17
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!