खबर पल पल की

April 30, 2025 8:32 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 8:32 pm

विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंस रहे प्रथम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुगरासी। आईआईटी रुड़की द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच कराई गई विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में प्रिंस कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रिंस कुमार द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्टाफ ने मेधावी को प्रोत्साहित कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में आठ जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी शामिल रहे।
आईआईटी रुड़की द्वारा छह दिवसीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें देश भर के आठ जवाहर नवोदय विद्यालय के 87 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें बुलंदशहर, एटा, संत कबीर नगर, जेपी नगर, बाराबंकी, फतेहपुर, हरिद्वार व जौनपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय सम्मिलित रहे। प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय बुकलाना (बुलंदशहर) के कक्षा 11 के प्रिंस कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मंगलवार को विद्यालय में प्रिंस कुमार को प्रोत्साहित कर सम्मानित किया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय बुकलाना के प्राचार्य पीके रॉय ने बताया कि आईआईटी रुड़की द्वारा छह दिवसीय विज्ञान क्विज का आयोजन किया गया था। इसमें विद्यालय के कक्षा 11 के प्रिंस कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह विद्यालय के लिए गौरव की बात है। प्रिंस ने स्थान प्राप्त कर देश भर में विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर प्रिंस कुमार को प्रोत्साहित कर सम्मानित भी किया गया।

Abhishek Agarwal
Author: Abhishek Agarwal

Reporter

7
0

3 thoughts on “विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंस रहे प्रथम”

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!