
स्याना। शुक्रवार की देर रात्रि नगर के स्टेट हाईवे मार्ग स्थित बुलंदशहर अड्डे के समीप अनियंत्रित ट्रक ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से होमगार्ड गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगो की मदद से घायल होमगार्ड को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान घायल होमगार्ड की मौत हो गई। वही, ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव वैराफिरोजपुर निवासी आनंद कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की देर रात्रि पीड़ित के बड़े भाई होमगार्ड हरिराज सिंह रोजाना की तरह नगर के बुलंदशहर अड्डे पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान नगर के बुलंदशहर अड्डे के समीप अनियंत्रित ट्रक ने हरिराज सिंह को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हरिराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगो की मदद से घायल हरिराज सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान हरिराज सिंह की मौत हो गई। सीओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है। मृतक होमगार्ड के भाई की तहरीर पर भारतीय न्यायिक संहिता की धारा 281,106 व 125b के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है
