कासगंज: महिलाओं को घरेलू हिंसा, लैंगिक उत्पीड़न, पॉक्सो और बाल विवाह जैसे मुद्दों के बारे में जानकारी दी गई। महिला, बालिकाओं में सुरक्षा और वैचारिक परिवर्तन एवं सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया गया। महिलाओं को साइबर अपराधों से बचने के लिए जानकारी एवं जागरूक किया गया।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं,बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में 02 नवंबर को जनपद के समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव, कस्बा, स्कूल, कालेज, बस स्टैण्ड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर कर प्राथमिकता के आधार पर महिला, बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल का आयोजन कर जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त मिशन शक्ति अभियान के मुख्य उद्देश्यों से महिलाओं में वैचारिक, व्यवहारिक परिवर्तन लाये जाने हेतु उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वस्थ रिलेशनसिप एवं साइबर हिंसा, प्रेम सम्बन्धों में घर से पलायन एवं महिलाओं की सहायता हेतु बने कानूनी प्रावधानों का दुरुपयोग कर झूठे अभियोग पंजीकृत कराये जाने के दुष्परिणामों एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का सतर्कता एवं सावधानी से प्रयोग किये जाने एवं किसी अपराध का बोध होने पर बिना संकोच स्थानीय थाना पर शिकायत करने से सम्बन्धित बिन्दुओं कों इंगित करते हुए विस्तार से उनकी जानकारी दी गई। शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों एवं कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारे में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी गयी ।

Author: Akshit Agarwal
सीनियर एडिटर