खबर पल पल की

April 30, 2025 8:19 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 8:19 pm

कासगंज में एंटी रोमियो और शक्ति दीदी टीम द्वारा महिलाओं तथा बालिकाओं को किया गया जागरूक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कासगंज: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के क्रम में आज दिनांक 17 अक्टूबर को जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो और मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूल, कालेजों, कोचिंग संस्थानों, गांवो और कस्बों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि के आस-पास मिशन-शक्ति एवं शक्ति दीदी अभियान के अन्तर्गत भ्रमण कर बच्चियो, महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया।

महिलाओं और बालिकाओं के प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों अथवा थानों में बने महिला हेल्प डेस्क पर सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। महिलाओं एवं बच्चियों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जैसे- 1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 181 वन स्टाप सेन्टर, तथा 112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया तथा महिला अपराध आदि की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया तथा सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं- सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन) योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, अभ्युदय योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन योजना, आयुष्मान योजना आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी, साथ ही साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 की जानकारी देकर जागरुक किया गया।

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

1
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!