
स्याना। सोमवार को क्षेत्र के गांव घंसूरपुर स्थित स्याना डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान ने छात्रो को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना ज्ञान अधूरा है। शिक्षा के माध्यम से प्रत्येक क्षेत्र व देश की तरक्की सम्भव है। इस दौरान राज्यपाल ने कालेज संस्थापक स्वर्गीय सत्य प्रकाश गोयल की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। कॉलेज सचिव उमेश गोयल व कॉलेज प्राचार्य उजलेश अग्रवाल ने राज्यपाल का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, भाकियू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बदरूल इस्लाम, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी, फुरकान चौधरी व जिला पंचायत सदस्य राफ़े खान आदि मौजूद रहे।

Author: Akshit Agarwal
सीनियर एडिटर