खबर पल पल की

May 1, 2025 12:11 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 12:11 am

पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत किसानों को दिया गया प्रशिक्षण, सरसों के बीज का किया गया वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कासगंज: 09 अक्टूबर को ग्राम नादरमई, विकास खंड अमापुर मे पंडित दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के अन्तर्गत जनपद/परियोजना स्तरीय किसान प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम के साथ विशेष तिलहन उत्पादन कार्यक्रम के तहत सरसों बीज मिनिकिट्स वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति विधायक अमापुर हरिओम वर्मा ने अपने उद्बोधन में किसान भाइयों कों कृषि उन्नयन हेतु सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं का लाभ लेने का आवाहन किया गया, जिससे खेती किसानी में नवीनतम तकनीक व अच्छी जातियों के बीजों से कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सके। सरकार द्वारा प. दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना उपाध्याय किसान समृद्धि योजना उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के अन्तर्गत खेतों को सुधार कर भूमि व जल को संरक्षित करने का काम कराया जा रहा है, जिससे हमारी भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी और फ़सल सघनता के साथ उत्पादन मे भी वृद्धि होगी। इसी के साथ कृषि में विविधीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों के खेतों पर 50% अनुदान पर खेत तालाब की योजना भी है, जिससे किसान जलीय खेती के साथ मछली उत्पादन कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। इस समय मृदा स्वस्थ रहे, कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। मृदा परीक्षण के साथ ही पराली प्रबंधन पर भी बल दिया जा रहा है। किसान भाइयों को नये-नये बीज उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इसी कड़ी मे आज यहाँ उपस्थित किसानों को सरसों के निःशुल्क बीज मिनिकिट्स का भी वितरण किया गया है, जिसे बोकर आप अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।

जिला कृषि अधिकारी/भूमि संरक्षण अधिकारी, डॉ. अवधेश मिश्र द्वारा किसान समृद्धि योजना, खेत तालाब योजना के बारे मे विस्तार से जानकारी देते हुए इसके लाभ प्राप्त करने के मानक के बारे मे बताया गया तथा तिलहन उत्पादन कार्यक्रम की भी जानकारी दी गयी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. पृथ्वीपाल सिंह द्वारा रबी फसलों के उत्पादन तकनीक एवं समसामयिक जानकारी दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उप कृषि निदेशक, महेन्द्र सिंह द्वारा विधायक, उपस्थित अधिकारीगण, कृषक भाइयों का स्वागत करते हुए कृषि विभाग द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को आगामी रबी सीजन मे विभाग द्वारा अनुदान पर उपलब्ध कराये जा रहे उन्नत बीजों व अन्य कृषि निवेशो का लाभ लेने की अपील की गयी। इस कार्यक्रम मे विधायक के द्वारा 75 कृषको को सरसों प्रजाति-पूसा सरसों-32 का बीज मिनिकिट्स वितरित किया गया।

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

1
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!