खबर पल पल की

May 1, 2025 4:47 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 4:47 am

आर्य समाज महोत्सव समारोह में उमड़ी भीड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

–भजन और उपदेशों से नगर का माहौल हुआ भक्ति मय

–वैदिक विद्वानों ने राष्ट्र को मजबूत बनाने दिलाया संकल्प

बुलंदशहर। स्याना के आर्य समाज मंदिर में चल रहे आर्य समाज महोत्सव समारोह में आर्य जगत के वैदिक विद्वानों के उपदेश सुनने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। समारोह का शुभारंभ वेद मंत्रों के उच्चारण और यज्ञ में आहुति के साथ हुआ। स्वामी अखिलेशानंद सरस्वती ने कहा कि भारतीय संस्कृति संसार में सर्वश्रेष्ठ है। अपने आप को आधुनिक और सर्व गुण संपन्न मानने वाले यूरोप और अमेरिका जैसे देश भी भारतीय संस्कृति से प्रेरणा ले रहे हैं। भजन उपदेशक संदीप गिल और कुलदीप आर्य ने अपने भजनों के माध्यम से राष्ट्र और समाज को मजबूत करने का आह्वान किया। समारोह की अध्यक्षता शिवकुमार सिंघल और संचालन आचार्य डॉक्टर शिव कुमार शास्त्री ने किया। आर्य समाज प्रधान नरेंद्र रस्तोगी ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। डॉ विजय आर्य, रीता आर्य, सौरव आर्य, संदीप आर्य, भागीरथ आर्य, वेद मित्र आर्य, ऋषि रस्तोगी, निशांत त्यागी, प्रशांत त्यागी आदि ने व्यवस्था संभाली।

Aman Tyagi
Author: Aman Tyagi

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!