खबर पल पल की

May 1, 2025 12:15 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 12:15 am

महिला सहित 2 लोगों को सर्प ने डसा, जिला अस्पताल में उपचार जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कासगंज: जनपद के दो अलग- अलग गांव में एक महिला और एक पुरुष को सर्प ने डस लिया। परिजनों द्वारा दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों लोगों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत में सुधार है। 55 वर्षीय चंद्रावती पत्नी स्वर्गीय मूलचंद्र कुशवाहा अपने घर में आज सुबह रविवार को साफ सफाई कर रही थी। उस वक्त घर में एक दरार में भरे पड़े कूड़े को हाथ से निकाल रही थी। उसी दरार में पहले से एक सर्प बैठा था, जिसने उनके हाथ में काट लिया। परिजनों ने बताया कि चंद्रावती ने परिजनों को जानकारी दी तो परिवार में कोहराम मच गया और आनन फानन में उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल हालत में भी सुधार है। चंद्रावती सदर कोतवाली कासगंज थाना क्षेत्र की पाल नगर की निवासी है। वहीं रविवार सुबह थाना सहावर क्षेत्र के गांव बैंटा निवासी 55 वर्षीय नेत्रपाल पुत्र सोनपाल अपने खेत में पशुओं के लिए चारा काट रहे थे। तभी एक सर्प ने उनके दाहिने पैर में डस लिया। सांप के डसने पर नेत्रपाल एक दम घबरा गए। तुरंत घर बालों को सूचना दी। सांप के डसने की जानकारी होने पर परिजनों ने नेत्रपाल को जिला अस्पताल कासगंज में भर्ती कराया जहा उनका उपचार चल रहा है। नेत्रपाल की हालत में भी सुधार है।

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

1
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!