खबर पल पल की

May 1, 2025 12:11 am

खबर पल पल की

May 1, 2025 12:11 am

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने वृद्धा आश्रम का लिया जायजा, आश्रम में बने हुए खाने को स्वयं खाकर चेक किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कासगंज: आज जिलाधिकारी मेधा रूपम ने शहर के सहावर गेट नई हवेली स्थित वृद्धा आश्रम में पहुंच कर मेडिकल कैम्प का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने खाद्य पदार्थों, मसालों की जांच, वृद्ध आश्रम में बना हुआ खाना स्वयं खाकर चेक किया। खाना सही पाया गया। उन्होंने संवासियो से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। अधिकारियों को निर्देशित किया कि बुजुर्गाे का सही ढंग से ख्याल रखा जाये। इसमें कोई भी लापरवाही न बरती जाए।

मेडिकल कैम्प का निरीक्षण कर बातचीत करतीं जिलाधिकारी

निरीक्षण के दौरान डीएम ने वृद्धजनों के विशेष सुरक्षा व देखभाल के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने वृद्धाओं का हालचाल पूछा और वहां उपस्थित आश्रम के सम्पादक को निर्देश दिये कि आश्रम में जितने भी बुजुर्ग निवास कर रहे हैं, उनका समय-समय पर देखभाल, उनकी जांच एवं प्रतिदिन थर्मल स्कैनिंग के साथ-साथ स्वास्थ संबंधित सभी जानकारियां लेते रहें। उन्होंने कहा कि नाश्ता, भोजन, दवा व सभी सामान बुजुर्गों को समय पर उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वृद्ध आश्रम का समय-समय पर निरीक्षण करते रहे। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी की तरफ से वृद्धा आश्रम में मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया और उन्होंने हर पन्द्रह दिन में मेडिकल कैम्प लगाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि समय-समय पर वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया जाये। वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों का सही ढंग से ख्याल रखा जाए। इसमें कोई भी लापरवाही न बरती जाए। साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं सीसीटीवी कैमरा लगाने के दिए निर्देश।

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!