खबर पल पल की

April 30, 2025 7:00 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 7:00 pm

विधायक लक्ष्मी राज सिंह द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुलन्दशहर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ द्वारा 1334 अवर अभियंता, संगणक एवं फोरमैन को नियुक्ति पत्र लोक भवन सभागार में आयोजित लाइव प्रसारण द्वारा वितरित किया गया। इसका लाइव प्रसारण एनआईसी में विधायक लक्ष्मी राज सिंह की उपस्थिति में देखा गया।

अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देते विधायक लक्ष्मी राज सिंह

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जनपद के दस अभ्यर्थियों का अलग-अलग विभागों व अलग-अलग पदों पर चयन हुआ। जिसमें आठ चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसी क्रम में शेष दो चयनित अभ्यर्थी क्रमशः ललित कुमार, अवर अभियंता पंचायती राज विभाग व विरेन्द्र कुमार, अवर अभियंता (सिविल) ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक लक्ष्मी राज सिंह द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने उपस्थित चयनित अभ्यर्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आपको मेहनत व निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत नौकरी प्राप्त हुई है। आप भी जनता की सेवा निःस्वार्थ व निष्पक्ष करें, जिससे कि जनपद का विकास हो सके। जब जनपद का विकास होगा, तब प्रदेश तथा देश का का विकास होगा। देश के विकास में आपकी भूमिका बहुत महत्पूर्ण होगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीना सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Akshit Agarwal
Author: Akshit Agarwal

सीनियर एडिटर

0
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!