कासगंज- जिला कार्यालय राष्ट्रीय लोकदल इंदिरा मार्केट मॉल गोदाम नं. 3 कासगंज पर जिला मीडिया सचिव राष्ट्रीय लोकदल कासगंज योगेश कुमार उपाध्याय नें महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल शमीम अहमद अल्वी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल ने जनपद कासगंज के मदरसा, कब्रिस्तान, मस्जिदों एवं बक्फ संपत्ति से सम्बन्धित समस्याओ को लेकर दानिश आजाद अंसारी अल्पसंख्यक कल्याण, बक्फ एवं हज राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ से मिले। तत्पश्चात दानिश आजाद अंसारी ने जन समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए कुछ जन समस्याओ का तुरंत मौके पर ही निस्तारण करते हुए जनपद कासगंज के अधिकारियों से फोन वार्ता कर जन समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं प्रतिनिधिमण्डल में लखनऊ स्थित सरकारी आवास मा0 मंत्री जी से मिलने वालों में उपस्थित प्रमुख रूप से उपस्थित जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी, फरमूद हुसैन अल्वी, युसूफ अल्वी, अजमत अल्वी, नरेश कुमार मौर्य सहित आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Author: Akshit Agarwal
सीनियर एडिटर