खबर पल पल की

April 30, 2025 7:00 pm

खबर पल पल की

April 30, 2025 7:00 pm

दुष्कर्म पीड़िता की तहरीर पर जहांगीराबाद पुलिस ने नहीं किया मुुकदमा दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऊंचागांव/बुलंदशहर। थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से पूर्व में शादी का झांसा देकर एक फौजी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पांच दिन पूर्व दुष्कर्म के आरोपी के घर पीड़िता बदहवास स्थिति में मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी छुटटी आए फौजी ने तीन माह पूर्व थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर जनपद बुलन्दशहर के अलग-अलग गेस्ट हाऊसों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने थाना नरसेना पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने आज तक आरोपी को गिरफ्तार नही किया है। पीड़िता पांच दिन पूर्व दुष्कर्म के आरोपी के घर पुलिस को बेहोश हालत मिली थी। जिसको पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। पीड़िता ने होश में आने पर दुष्कर्म के आरोपी के भाई पर आरोप लगाते हुए थाना जहांगीरबाद में तहरीर देकर बताया कि पीड़िता किसी काम से अमरगढ़ गई थी। उसी दौरान आरोपी का भाई मिला और पीड़िता को अपने भाई से शादी कराने का झांसा देकर अपने घर ले गया। घर ले जाकर पीड़िता को कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर जबरदस्ती पिला दिया। लेकिन घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नही किया है।

सीओ अनूपशहर गिरजा शंकर त्रिपाठी का कहना है कि घटना संज्ञान में नही है। जांच कर विधिक कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Abhishek Agarwal
Author: Abhishek Agarwal

Reporter

2
0

Leave a Comment

Read More

16
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More

error: Content is protected !!