सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला हुई कासगंज जिले को मिला 3 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य
कासगंज। भाजपा जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला हुई। कार्यशाला में मुख्यातिथि प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी पूनम बजाज रहीं। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने की। कार्यशाला की शुरुआत पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने बताया संगठन को और मजबूत बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी नये लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है।

इसी के अंतर्गत सदस्यता अभियान 2024 की जिला कार्यशाला सम्पन्न हुई है। जिला प्रभारी पूनम बजाज ने बताया कि कासगंज जिले को 3 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया गया। इसको हर हालत में पूरा करना होगा। साथ ही प्रत्येक बूथ पर 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। सदस्यता अभियान भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर जिला स्तर पर कार्यशाला सम्पन्न की जा रही है। सदस्यता संगठन की आत्मा है । संगठन की सदस्यता विचारधारा की प्रक्रिया है। इसलिए अपनी सदस्यता को इस बार भी सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी एवं सर्वग्राही बनाना है। समाज के प्रत्येक घटक तक जाकर भाजपा का सदस्य बनाना है। भाजपा ने सर्वप्रथम डिजिटल सदस्यता अभियान को 2014 में आरम्भ किया था। 2017 व 2019 एवं 2022 में हमने विशेष सदस्यता अभियान चलाया था, औऱ अब 2024 में पुनः राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान तीन चरणों में होगी। प्रथम चरण 01 सितम्बर से 25 सितम्बर 2024 तक, द्वितीय चरण 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 तक तथा तृतीय चरण 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगी।

जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए मण्डल स्तर बूथ स्तर, तक बैठक की जाएगी। मंडल, शक्ति केन्द्र व बूथ स्तर घर-घर जाकर इस अभियान को पूर्ण करेंगे। कार्यशाला को मंचासीन नवल कुलश्रेष्ठ, रमेश साहू, अनिल पुंढीर, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, नीरज शर्मा, राजवीर भल्ला, हीरालाल कश्यप ने भी संबोधित किया। सदस्यता अभियान के जिला संयोजक शिवकुमार भारद्वाज, सहसंयोजक संजय सोलंकी, कोशल साहू, रामनिवास राजपूत बनाये गए। कार्यशाला में सतेंद्र कश्यप बॉबी, डॉ बीड़ी राणा, महेंद्र सिंह राणा, पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र बोहरे, रूप किशोर कुशवाह, डॉ योगेंद्र चौहान, योगेश चौधरी, सुरेश माहेश्वरी, उत्तम चंद्र पाथरे, अनुरोध प्रताप सिंह, संजीव चौहान, कृष्णकांत वशिष्ठ, रविन्द्र ब्रह्मचारी, प्रदीप वर्मा, यशवीर राजपूत, डॉ खूब सिंह, नरेंद्र परमार, संजय पुंढीर, केपी सिंह, शरद गुप्ता,रानू वर्मा, मनोज शर्मा, डॉ शिवप्रताप सिंह, संपूर्णानंद भारद्वाज,कृष्णा राजपूत, कुलदीप प्रतिहार, संजय दुवे, आदित्य ककोरिया, ब्रजेश उपाध्याय, अनुपम यादव, डॉ शैलेन्द्र यदुवंशी, नंद किशोर दिवाकर, अनिता उपाध्याय, हिना सिंह, स्नेहलता शर्मा, प्रेम नारायण राजपूत, अर्जुन वैश्य, अखंड प्रताप सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, सुनील गुप्ता, मनोज चौहान, अमित गुप्ता, प्रशांत राजपूत, मुकेश राजपूत, रणजीत प्रधान, मयंक अग्रवाल, प्रदीप चौहान, हिमांशु उपाध्याय, प्रतीक माहेश्वरी, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

Author: Akshit Agarwal
सीनियर एडिटर